Search

March 16, 2026 5:12 am

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सॉइल लेस नर्सरी की किया गया शुभारंभ

सतनाम सिंह

नीति आयोग के आकांक्षी जिला पाकुड़ मे आईटीसी मिशन सुनेहरा कल एवं सर्व सेवा समिति संस्था, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के अंतर्गत गोहोंदा गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सॉइल लेस नर्सरी की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे प्रखंड के रोडगो, गोहोंडा, जोगेश्वर, मोहुलबोना से 30 दीदी प्रशिक्षण में भाग लिया।
संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार साहा ने सॉइल लेस नर्सरी के बारी बारी में प्रशिक्षण दिया। साथ ही गूंगता बीज उपलब्ध करवाया गया।
प्रशिखण के साथ साथ प्रैक्टिकल कर नर्सरी का गठन एवं प्रदर्शन करवाया गया। संस्था के जिला समन्वयक उपस्थित सभी दीदी से अपील किया की स्वच्छ भारत मिशन से बनाया हुआ शौचालय को सदुपयोग और शौचालय से शौचालय कम्पोस्ट खाद को कैसे खेत पर इस्तेमाल कर और प्राकृतिक खेती को अपना कर किसान खेती कर सके इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उसके साथ हमारा भू-जलस्तर,मिट्टी,पर्यावरण को शुद्धीकरण कर कैसे दैनंदिन जीवन स्तर पर सुधार लाना है। उसके पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हे सभी से अपील किया की सरकार की प्रयास के साथ हम सभी को साथ देने की जरूरत है ताकि आने वाले एक साल के अंदर पाकुड़ जिला आकांक्षी जिला से बाहर आ सके और किसान की दैनंदिन जीवन स्तर पर सुधार आ सके।मौके पर सर्व सेवा समिति संस्था के जिला समन्वयक श्री अमित कुमार साहा,फील्ड कोऑर्डिनेटर मूस्लेउद्दिं अंसारी, वॉलंटियर पोलिना हेमब्रम समेत अन्य मौजूद थे।

IMG 20230526 WA0047 1
IMG 20230526 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर