मध्यस्थता को चुन त्वरित वादों का करें निष्पादन मुकदमेबाजी से बचे।
संजीत मुखर्जी
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के कई प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यस्थता केंद्र में मेडियटर समीर कुमार मिश्रा पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार झा उक्त कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बताया गया कि मन का मिलन पखवाड़ा के तहत् दो पक्षों के बीच मन का मिलने से मतभेद समाप्त हो जाती है और दानों पक्षों के सहमति से वाद का निष्पादन हो जाता है लोग छोटे छोटे झगड़ों से बड़े अपराध की और बढ़ने लगते है जाने अंजाने में गलत कदम उठा लेते है इन सभी झमेलो से बाहर निकलने का एक मात्र विकल्प मध्यस्थता है जिससे दोनों पक्षों के बीच सारे मतभेद को खत्म कर देती है साथ ही इसमें दोनो पक्षों की जीत होती है और ये अंतिम निर्णय होता है और अपील नहीं होती है । ऐसे लंबित वादों को से त्वरित न्याय हेतु मध्यस्थता को चुने और आवेदन करे समय, धन को बचाएं। मौलाना आजाद चौक में पीएलवी कमला राय गांगुली ने मध्यस्थता के सभी प्रक्रिया एवम् लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मध्यस्थता केंद्र में पीएलवी उत्पल मंडल ,चंद्रशेखर उपस्थित रहे। वही पाकुड़ प्रखंड के रहसपुर में पीएलवी मैनुल शेख और याकुब अली ने विधिक जानकारी सह मन का मिलन पखवाड़ा से सम्बंधित जागरूक पर्ची बांटी और आवेदन देने की अपील की साथ ही पीएलवी पिंकी मंडल , खुदू राजवंशी , विजय राजवंशी सायम् अली ,नीरज कुमार राउत ने बस स्टैंड और आस पास के क्षेत्रों में विधिक जानकारी और मन का मिलन पखवाड़ा के बारे में जागरूक की। ऐसे तमाम कानूनी जानकारी से इस मन का मिलन पखवाड़ा के तहत् लाभ लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है और वादों का निष्पादन कराने हेतु आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है।मौके पर सभी सबंधित जगहों के लोग भारी संख्या में मौजुद रहे।









