Search

March 15, 2026 8:15 pm

यामाहा शोरूम में ग्राहकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

बजरंग पंडित

पाकुड़ जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाकुड़ थाना क्षेत्र पाकुड़ के यामाहा शोरूम मे दो पहिया वाहन खरीदने आये हुऐ आमजानो एवं शोरूम के कर्मियों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमो का अनुपालन करने को लेकर तथा यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के दस सदस्यीय टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया | इस दोरान शोरूम कार्यालय के कर्मी एवं आम जनता को गाड़ी का परिचालन करते समय गाड़ी के आगे पीछे का नंबर प्लेट परिवहन विभाग के नियमानुसार अवश्य लगाने एवं यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है एवं हिट एंड रन,आपदा प्रबंधन के मिलने वाले मुआवजा साथ ही गुड सेमीरिटर्न्स के नियमो को भी बताया गया,जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा के अन्य कर्मी शामिल थे।

IMG 20230601 WA0024
IMG 20230601 WA0023 1
IMG 20230601 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर