बजरंग पंडित
मध्यस्थता को अपनाए खुद और न्यायालय का समय बचाए
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के कई प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित से लोगो को उनसे मिलने वाली लाभ जो मध्यस्थता के दौरान मिलती है मध्यस्थता केंद्र में उपस्थित पैनल अधिवक्ता संजीत मुखर्जी ने ज़िक्र करते हुए बताया कि त्वरित प्रभावी न्याय और सस्ती प्रक्रिया है, गोपीनियता की गारंटी है लचीली अनौपचारिक स्नेहपूर्ण एवम् उचित प्रक्रिया लाभ समेत स्वैच्छिक विवाद समाधान,होता है मध्यस्थता के दौरान किए गए समझौते के विरुद्ध कोई अपील नही होती वही मिडियेटर अनंत किशोर ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच अनवरत मधुर संबंध के अलावे मध्यस्थता के आधार पर हुए निर्णय में न्यायालय शुल्क की वापसी लाभ प्रदान करना है। ऐसे तमाम कानूनी जानकारी दी गई। वही पीएलवी उत्पल मंडल और नीरज कुमार राउत द्वारा कहा गया की मध्यस्थता कराने हेतु पक्षकारों की सुविधानुसार समय स्थान रखा जा सकता है फिलहाल मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत समय सुबह सात बजे से बारह बजे तक परामर्श अथवा लाभ लेने हेतु मध्यस्त,सचिव, पुलिस पदाधिकरी, से मिलने हेतु समय रखा गया है जागरूक पर्ची में सभी स्तर के विधिक कार्यालय का संपर्क नंबर एवम् ईमेल आईडी दी गई। त्वरित कार्रवाई हेतु लाभ ले सकते हैं अथवा डालसा में आवेदन दे सकते है।डालसा सदस्य द्वारा अपील है की इस मन का मिलन पखवाड़ा के तहत् समय रहते अधिक से अधिक संख्या में लाभ ले और भी बाकी जरूरतमंद योग्य व्यक्ति को लाभ दिलाए।मध्यस्थता को अपनाए खुद और न्यायालय का समय बचाए।पाकुड़ के जयकिष्टोपुर में याकुब अली ने जागरूक किया। वही नवादा पंचायत में पीएलवी सायेम अली ने मन का मिलन पखवाड़ा से संबंधित जागरूक किया। पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित आर सी टी भवन में पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, नीरज कुमार राउत ने लोगों को मध्यस्थता के दौरान मिलने वाली निशुल्क सुविधाओ हकदार समेत इनके विशेषता और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया। वही महेशपुर प्रखंड के जीतलपुर ग्राम में पीएलवी चंदन रविदास द्वारा जागरूक किया गया। पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड में पीएलवी सीमा साह ने दूर दराज से आए ग्रामीण को मन का मिलन पखवाड़ा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मौके पर भारी संख्या में महिला एवम् ग्रामीण उपस्थित रहें।











