Search

September 6, 2026 9:38 am

चेकपोस्ट पर दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कर्मी को धमकाने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार।

गाली-गलौज, ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में भेजा गया जेल।

पाकुड़। चांदपुर चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मी के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर गाली-गलौज करने, ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देने तथा लोकसेवक को भयभीत करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चांदपुर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान ट्रक चालक सुलेमान शेख, पिता जाकिर शेख, निवासी ग्राम नगरनबी, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ ने चेकपोस्ट कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि उसने सरकारी कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की और ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद दंडाधिकारी के आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!