Search

March 15, 2026 5:08 pm

पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधियों के साथ मिलन समारोह आयोजित किया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने शुक्रवार को पाकुड़िया पंचायत कार्यालय में पंचायत चुनाव से निर्वाचित हुए सभी जनप्रतिनिधियों का 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण के उपरांत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधियों के साथ मिलन समारोह आयोजित किया । प्रमुख कालिदास मरांडी ने जनप्रतिनिधियों का 1 वर्ष पूर्ण हो जाने को लेकर शुभकामनाएं दिया साथ ही सभी मुखिया से पंचायत में जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य को लेकर जानकारी हासिल की । उन्होंने बारी बारी से सभी मुखिया से पंचायत में हो रहे कार्यों की जानकारी ली ताकि काम कराने में किसी को कोई परेशानी न हो । उन्होंने कार्य में किसी तरह की परेशानी होने पर निःसंकोच अपने समक्ष बात रखने को कहा । उपस्थित सभी मुखिया ने प्रखंड प्रमुख के समक्ष अपने अपने सुझाव भी दिए एवं जानकारी ली । मौके पर मुखिया अनिता सोरेन , मोनिका सोरेन , ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम , शुशीला मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर