सतनाम सिंह
चिकित्सक/ कर्मी अनुपस्थित पाए गए जिनका एक दिन का वेतन/मानदेय में कटौती करने का दिया निर्देश, मांगा स्पष्टीकरण
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाह चिकित्सक एवं कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
उपायुक्त वरुण रंजन ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात चिकित्सक कर्मचारियों की उपस्थिति का जांच की। जांच क्रम में अस्पताल में कार्यरत कई चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इससे नाराज उपायुक्त वरुण रंजन ने अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारयों के एक दिन का वेतन/ मानदेय काटने का निर्देश देते हुए सभी से स्पष्टीकरण पूछा है।इसके साथ साथ उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई का भी जायजा लिया। कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। अस्पताल की साफ सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव नियमित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन समय से सदर अस्पताल में उपस्थित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया,मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी समेत अन्य उपस्थित थे।









