Search

March 15, 2026 2:06 pm

नवनियुक्त शिक्षक का प्रशिक्षण पूर्ण, मिला प्रमाण पत्र

राजकुमार भगत

पाकुड। विभागीय निदेशानुसार पाकुड़ जिलान्तर्गत पदस्थापित नवनियुक्त 38 शिक्षको को दिनांक 23 मई .2023 से 03.जून.2023 तक शिक्षा विभाग में चल रहे सभी गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण दी गई। निर्धारित तिथिवार प्रशिक्षण शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण एंव कर्मियों द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदान किया गया। शनिवार को प्रशिक्षण की अंतिम तिथि को जिला शिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रीमती रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज एंव क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सुश्री जूही रानी द्वारा प्रशिक्षण कार्य की समाप्ति की गई तथा सभी नवनियुक्त शिक्षको को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदत्त किया गया। यह सभी नवनियुक्त शिक्षक शीघ्र ही विद्यालय में योगदान देकर शिक्षा को शुद्ध बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। पाकुर की जनता इन सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए आशावान हैं कि इन शिक्षकों का भरपूर लाभ छात्र प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर