सतनाम सिंह
हिरणपुर ( पाकुड़ )थाना क्षेत्र के महारो पुल के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना मामले को लेकर मृतक के पिता ने वाहन के चालक पर लापरवाही व तेज गति को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में मृतक के पिता सनातन मुर्मू ने बताया है कि उनका बेटा( मृतक गोम्सता मुर्मू)ऊपरबंधा से अपने घर की ओर आ रहा था कि इसी दौरान हाईवा संख्या आरजे/32 जीसी/ 6855 के चालक ने तेज व लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक के पीड़ित पिता ने कांड संख्या 59/23 में चालक के ऊपर केस दर्ज कराया है। उधर घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर थाने में रखा है। सम्बन्ध पर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मृतक के पीड़ित पिता के द्वारा दी गई आवेदन पर वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है,एवं छानबीन की जा रही है।





