सतनाम सिंह
पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में शनिवार को पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का ने क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग में उपस्थित महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार और रदीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता से पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा किया गया। तथा त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही अंतरराज्य अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने सख्त निर्देश दिया।





