बजरंग पंडित
पाकुड़: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा भी मांगा है. कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने बयान जारी कर इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों के साथ उनकी गहरी संवेदना है.भाजपा नैतिकता की बात करती है, यदि नैतिकता है तो रेलमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जो रेल मंत्री कहते हैं कि हमने ऐसे आधुनिक तकनीक अपनाई है, जिससे 400 मीटर पहले ही ट्रेन रुक जाएगी और उनके प्रदेश ओडिशा में ही तीन ट्रेनें एक साथ टकराई हैं. निश्चित रूप से उनकी जिम्मेदारी बनती है. यह देखने वाली बात है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं या नहीं।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए तेज ट्रेनें और वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, तो यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और रेल मंत्रालय को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भी ऐसी दुर्घटनाएं होती थीं तो रेल मंत्री इस्तीफा दे देते थे, लेकिन अब कोई भी इसके बारे में बोलने को तैयार नहीं है।





