संजीत मुखर्जी
आपसी मतभेद हटाए मध्यस्थता को अपनाए !
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रखंडों में निरंतर जागरूक किया जा रहा है आज सोमवार को मध्यस्थता केंद्र में मेडिएटर अधिवक्ता मो सबिरुद्दीन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को मध्यस्थता के बारे में छोटे छोटे विवाद के निष्पादन समेत अन्य संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, तलाक संबंधी मामले, आपराधिक सुलहनीय मामले, वाहन दुर्घटना संबंधी मामले, विद्युत, उत्पाद विभाग संबंधी मामले, वाणिज्य मामले, चेक बाउंस समेत विभिन्न नए और पुराने मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से मन का मिलन पखवाड़ा के माध्यम से सुलझा सकते हैं.. उन्होंने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा का एक ही उद्देश्य मध्यस्थता है इसमें किसी की हार नही होती दोनों पक्षों की जीत होती हैं।जिसमे दोनों पक्षों के वादी का चेहरा में खुशियां झलकता है।आपसी मतभेद हटाए मध्यस्थता को अपनाए। धन,समय बचाए और मानसिक तनाव अथवा परेशानी से भी बचे। वही महेशपुर प्रंखड के अर्जुनदहा पंचायत के मारिटोला में किया गया। चंदन रविदास द्वारा जागरूकता का मध्यस्थता को चुन वाद को निष्पादन करना, बाल विवाह, डायन प्रथा, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर एक आदमी को पेड़ लगाने के लिए सलाह दी गई।मौके पर पीएलवी एजारुल शेख,खुदू राजवंशी, चंद्र शेखर घोष, उत्पल मंडल, एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।











