Search

May 11, 2026 12:46 am

प्लस टू उच्य विद्यालय में विद्यार्थि परिषद ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर मंत्री सुरजीत मंडल के नेतृत्व में हिरणपुर के कई विद्यालयों में वृक्षारोपण किया गया ।जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंकित साहा उपस्थित रहे। हिरणपुर के आर.के.+2 उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण करते हुए प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंकित साहा ने वृक्षारोपण के बारे में बताते हुए कहा की प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। नगर मंत्री सुरजीत मंडल ने हिरणपुर के शिक्षक तपन सर को एक पौधा गोद दिया ,जिसे स्वीकारते हुए सर ने कहा कि हमारा भविष्य वृक्षों पर ही निर्भर करता है। स्वस्थ्य , संपन्न और उज्जवल भविष्य के लिए वृक्षारोपण अतिआवश्यक है। अगर आने वाली पीढ़ी के लिए हमे एक प्रदूषण मुक्त वातावरण चाहिए तो हमें वृक्षारोपण कि ओर ध्यान देना होगा। इसलिए पौधे का रख रखाव करेंगे जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित साहा ,नगर मंत्री सुरजीत मंडल नगर सह मंत्री आयुष चौधरी , नगर कोष मंत्री कंचन मंडल, महाविद्यालय अध्यक्ष श्याम दे कार्यालय मंत्री अंकित ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो:–

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!