Search

March 15, 2026 9:31 am

पाकुड़ रेलवे स्टेशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

सतनाम सिंह

उपायुक्त पाकुड के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाकुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर टेंपो,टोटो स्टैंड में सभी दो, तीन पहिया के चालको एवं सवारियों और आम लोगो के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया,और बताया गया कि जिला पाकुड़ में जनवरी से मई तक कुल 34 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें कुल 24 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है और यह सड़क दुर्घटनाएं एवं इनसे होने वाली मृत्यु दर दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है जो की बहुत ही दुखद एवं सोचनीय का विषय है, इसको लेकर पाकुड़ जिला के आमजनों को जिला मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए परिवहन विभाग का सहयोग करें **साथ ही खास करके ऑटो के ड्राइवर/वाहन स्वामी को जागरूक करके एवं हिदायत भी दी गई कि सभी ड्राइवर ऑटो /टोटो ड्राइविंग लाइसेंस बना कर ही टोटो /ऑटो का परिचालन करेंगे, टोटो एवं ऑटो के चालक/स्वामी को रोड में जहां-तहां सवारी को बैठाने एवं उतारने पर ध्यान देंगे की कही कोई वाहन तो आगे /पीछे से तो नहीं आ रहा है और साथ ही सभी टोटो एवं ऑटो वाहन स्वामी एवं वाहन चालक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन करा कर वाहन का परिचालन करेंगे टोटो एवं ऑटो के वाहन की उम्र 18 से ज्यादा होनी चाहिए उसे कम उम्र के टोटो एवं ऑटो परिचालन करते हुए पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी ** एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करने, शराब पिकर वाहन न चलाने, ओवरलोड, ओवरसपिडिंग तथा बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमो का अनुपालन करने जैसे कई एक बाते बता कर यातायात नियमो के प्रति जागरूक रहने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया तथा हिट एंड रन,आपदा प्रबंधन के मिलने वाले मुआवजा साथ ही गुड सेमीरिटर्न्स मे राज्य सरकार के द्वारा 2000 एवं परिवहन राज्य मंत्रालय की ओर से 5000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र देने के प्रावधान के नियमो को भी बताया गया l
*जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा के अन्य कर्मी शामिल थे।

IMG 20230605 WA0033
IMG 20230605 WA0035 1
IMG 20230605 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर