राजकुमार भगत
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन जन जागरूकता रथ को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
महावारी अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के लिए आवश्यक
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 अंतर्गत “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया जिसको लेकर जिला जल एवं स्वच्छता समिति,पाकुड़ के द्वारा महावारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जन जागरूकता रथ को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अभिजीत किशोर एवं जिला समन्वयकों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया जो दिनांक 5 जून 2023 से 12 जून 2023 तक जिले के विभिन्न ग्रामों में घूम घूम कर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इस वर्ष का विषय है माहवारी संबंधी चुनौतियों को जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण स्थिरता को समुदाय के दृष्टिकोण से दूर करना तथा आवश्यक समाधानो को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है अनियंत्रित ठोस अपशिष्ट के उत्पादन से पर्यावरण पर बढ़ते भार उचित प्रबंधन तंत्र के व्यापक स्तर पर कवरेज में कमी महावारी स्वच्छता उत्पादों की उपलब्धता में कमी, विशेषकर किशोरियों और महिलाओं में स्वास्थ्य एवं हाइजीन को प्रभावित कर रहा है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम स्तर पर सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य अभिसरण के आधार पर किया जा रहा है जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं 15 वें वित्त आयोग मद, पंचायती राज विभाग के सम्मिलित प्रयास से महावारी अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत भस्मक* का निर्माण किया जाना है तथा इसके उपयोग हेतु ग्राम स्तर पर जलसहिया दीदी, स्वास्थ सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका दीदी, विद्यालय के शिक्षक /शिक्षिकाएं एवं ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूह के दीदी के साथ समन्वय बनाकर ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को विशेषकर महिलाओं एवं किशोरियों में जागरूकता लाना तथा पुरानी मान्यताओं,अंधविश्वास एवं मिथक को दूर करना है।इस अवसर पर जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, इमरान आलम एवं रितेश कुमार, कनीय अभियंता दिनेश मंडल सहित अन्य कमीॅ उपस्थित थे।







