Search

May 10, 2026 11:40 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीसी ने किया पौधारोपण

सतनाम सिंह

पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदनशील बनें : डीसी

पाकुड़: पाकुड़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा रानी दिग्घी पटाल पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर पहुंचे उपायुक्त वरुण रंजन,जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने पौधों का रोपण किया गया।उपायुक्त समेत आला अधिकारियों ने लोगो से पर्यावरण को बचाये रखने के लिए पौधा रोपण की अपील की। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जल जंगल जमीन की सुरक्षा पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने की अवश्यकता है। पौधरोपण से मिट्टी का कटाव रूकेगा। भू-गर्भीय जलस्तर ऊपर आएगा। वहीं भविष्य में लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अपने आसपास पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष,एसएमपीओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

बाइट-वरुण रंजन. उपायुक्त पाकुड़।

IMG 20230605 WA0048 1
IMG 20230605 WA0049
IMG 20230605 WA0047
IMG 20230605 WA0050
IMG 20230605 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!