Search

April 15, 2026 2:07 am

ट्रैक्टर-हाईवा की आमने-सामने टक्कर, ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे—चालक बाल-बाल बचे।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शहरपुर के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बालू लदे ट्रैक्टर और हाईवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा ट्रैक्टर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

img 20260414 wa00488051461812959380213
img 20260414 wa00493267675984178815442

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!