Search

September 10, 2026 12:09 pm

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के युवाओं के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सोमवार को दुर्गापुर गांव में विभिन्न गांव के युवाओं के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है जिसका आयोजन झारखंड युथ नेटवर्क के बैनर तले तेरे देश होम(TDH) एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र के सहयोग से आयोजित की गई।इस वर्ष का पर्यावरण दिवस का मुख्य थीम है “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना “ यूथ ग्रामीण एवं बच्चे को प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बताया गया । पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सके।इस कार्यक्रम में मानव शृंखला के द्वारा लोगों को संदेश दिया गया कि वे लोग पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य एवं ज़िम्मेदारी को निभाए और पर्यावरणीय चुनोतियो का समाधान करने को प्रेरित करता है । पर्यावरण दिवस के दिन युवा एवं मुख्य के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया और साथ ही साथ इनके द्वारा वृक्ष का रक्षाबंधन लाल फ़िता के द्वारा बाँधकर वृक्ष की कटाई को रोकने का संकल्प लिया गया । टीम के सदस्य राजीव रंजन , यूथ लीडर अजय ठाकुर , बिनोती कुमारी , सुनीला टूडु , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीबीन सी बाबू एंव ग्रामीण व अनेक युवाओं ने भाग लिए।

IMG 20230605 WA0053
IMG 20230605 WA0055 1
IMG 20230605 WA0054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!