Search

May 10, 2026 11:45 pm

पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने थाना परिसर के सामने वृक्षारोपण किया।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड के कई सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर हरयाली बनाये रखने सहित पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया । इस मौके पर पाकुड़िया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी अभिषेक राय ने थाना परिसर के सामने वृक्षारोपण किया । थाना प्रभारी ने पीपल, बड़ , अशोक,आम , अमरूद ,काजू , नारियल एवं कई प्रकार के फूल बेली , गुलाब , चमेली , अढ़ोल , गेंदा का पौधा रोपण किए । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि सौ बीमारी की एक दवाई है । लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है । मेहनत हमेशा रंग लाती है । हमारे आसपास अगर पेड़ पौधे रहे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा , ऑक्सीजन की भी कमी नहीं होगी और हम निरोग रहेंगे और थाना परिसर भी हरियाली हो जाएगी । इस वृक्षारोपण से खूबसूरती भी बढ़ेगी।मौके पर एसआई रोशन कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।

IMG 20230605 WA0057 1
IMG 20230605 WA0056

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!