Search

May 10, 2026 10:53 pm

केंद्र सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है:–महावीर मड़ैया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के दामिन डाक बंगला परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल का एक बैठक जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया की अध्यक्षता में किया गया ।बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मड़ैया उपस्थित कार्यकर्ताओं को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर एक पर चर्चा की गई एवं राजद पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोर देने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही संगठन मजबूती पर चर्चा किया गया। इस दौरान महावीर मड़ैया ने केंद्र सरकार पर बरसा। उन्होंने कहा भाजपा के 9 साल के कार्यकाल में सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है और केंद्र के सरकार को कुछ सूझ नहीं रहा है। साथ ही कहा कि क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मची हुई है ।प्रशासन द्वारा अगर 10 दिन के अंदर कोई करवाई नहीं करती है तो आगामी 10 दिनों के बाद राजद पार्टी द्वारा एक जन आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर जिला सचिव कुणाल मरांडी , लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मड़ैया, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर ,रमेश मड़ैया ,रामदास सोरेन ,मिस्त्री मुर्मू, बाबूधन मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230606 WA0076
IMG 20230606 WA0075 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!