Search

August 5, 2026 9:50 pm

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटा झामुमो महिला मोर्चा, भव्य आयोजन का लिया संकल्प

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्षा सह प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू ने की। इसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा जोसेफिना हेंब्रम और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस को पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा आदिवासी कला, संस्कृति और विरासत पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने, शिक्षा, जागरूकता, सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति प्रेरित करने पर भी जोर दिया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला अध्यक्षा जोसेफिना हेंब्रम ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार करेंगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो और कार्यक्रम ऐतिहासिक बने। बैठक में सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, एनामुल हक, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टू, पप्पू अंसारी, निरोज मड़ैया, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, अफसाना बीबी, शांतिलता हेंब्रम, सुनैना मुर्मू, प्रिया किस्कू, सानिया सोरेन, मोहर्रम शेख, नारायण पहाड़िया, केताबुल शेख, बेलाल अंसारी, अबुल हसन, आरजू शेख, अंजनी कुमार भगत उर्फ गुड्डू, राजेंद्र हांसदा, सुखदेव पहाड़िया समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!