Search

September 10, 2026 12:15 pm

डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

राजकुमार भगत

उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने समाहरणालय के नीचले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार दास से लिया। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्री मंडल (निर्वाचन) विभाग को समर्पित करना होता है।इसी संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन मंत्री मंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची को भेजने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!