Search

May 10, 2026 11:10 pm

प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री बैठक का हुआ आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)मंगलवार को 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रसाद हांसदा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार भवन में आयोजित की गई इस आयोजित बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि के साथ समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका को निर्देश दिया गया कि जितने भी विद्यालय स्वास्थ्य उप केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब चापानल पड़े हैं उन चापानल की मरम्मत करने हेतु सूची प्रखंड समन्वयक एवं कनीय अभियंता पेयजल स्वच्छता विभाग को दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में जितने नामांकित बच्चे है उन सभी का बैंक खाता खोलने एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश देने को कहा गया तथा सभी विद्यालय में वर्ग 8 से वर्ग 12 साल के बच्चियों को फैज टू में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शिक्षकों द्वारा घर घर जाकर तीन से अठारह साल के बच्चियों को 31 जनवरी तक गणना पूरा कराने का निर्देश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया गया। वहीं जिन परिवार को राशन कार्ड नहीं है उनको हरा राशन कार्ड एवं सभी पारिवारिक राशनकार्ड को आधार से जोड़ने के लिए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को कहा गया।बैठक में वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग को अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष टुडू , बीपीओ मानिक दास, एमओ पद्म किशोर महतो सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230606 WA0079
IMG 20230606 WA0078 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!