सानू कुमार
मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद अंतर्गत महेशपुर खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा- टोला शेरपुर में बना रहे पुल निर्माण में टोला शेरपुर के ग्राम प्रधान समेत तीन अन्य लोगों का अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य में बुधवार को रोक लगा दी है. पुल निर्माण कार्य पिछले 08 माह से कार्य की जारी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है. वही टोला शेरपुर के ग्राम प्रधान मंगल मुर्मू समेत सुशील मुर्मू व पलटन मुर्मू ने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा राशि नहीं मिल जाता है तब तक पुल निर्माण कार्य किसी भी हालत में नहीं होने देंगे. उन्होंने बताया कि यह पुल निर्माण 324. 570 लाख की राशि खर्च कर बनाया जा रहा है. जिसका शिलान्यास पिछले वर्ष 16 मार्च 2025 को स्थानीय विधायक व सांसद के द्वारा की गई थी. जिसमें हम तीनों का 15 कट्ठा रैयती जमीन इस पुल निर्माण कार्य में लिया गया था. इसके बाद पिछले कई माह से भी ज्यादा समय से टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है. रैयतीयों ने कहा कि बार-बार यही कहा जा रहा है कि कागजात तैयार कीजिए और जो मुआवजा राशि है उसे आप तीनों को दे दी जाएगी. लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी आज तक मुआवजा राशि नहीं दिया गया है. जिसके कारण पुल निर्माण कार्य को बंद कराना पड़ा. वही ग्राम प्रधान मंगल मुर्मू ने कहा कि यदि ठीकेदारों के द्वारा हम लोगों का जमीन का मुआवजा नहीं दी गई तो आगे जिला प्रशासन को लिखित शिकायत की जाएगी.





