पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के बनोग्राम निवासी तापस घोष उर्फ अप्पू की मोटरसाइकिल बुधवार की रात बनोग्राम बस स्टैंड से चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में वाहन चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, तापस घोष अपनी हीरो एक्सट्रीम 160R (पंजीकरण संख्या JH16F4192) से रात करीब आठ बजे किसी काम से बनोग्राम बस स्टैंड पहुंचे थे। उन्होंने बस स्टैंड के समीप बाइक खड़ी की और दुकान से सामान खरीदने चले गए। कुछ देर बाद सामान लेकर जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली।
उन्होंने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की और संभावित स्थानों पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को तापस घोष ने पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
उन्होंने पुलिस से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने तथा अज्ञात चोर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है।






