सतनाम सिंह
पाकुड़। पाकुड़ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद को झारखंड आवास बोर्ड कमिटी के सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है।मंगलवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से माला पहनाकर उसका स्वागत किया और बधाई देखर मिठाई खिलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकुड़ के कार्यकर्ता को आवास बोर्ड के सदस्य बनाना यह पार्टी के लिए खुशी की बात है।इसका धन्यवाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम किया । वही आवास बोर्ड के सदस्य गुलाम अहमद ने कहा कि जिस उम्मीद से यह सदस्यता मिली है उसका में पूरा ख्याल रखूंगा। सरकार के चल रहे आवास योजना के कार्यों को बेहतर किया जाय व लाभुकों को लाभ मिले इसका हमेशा ध्यान रखा जाएगा।मोके पर पाकुड प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक, जिला मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, शाहीन परवीन, मनोवर आलम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।





