Search

May 10, 2026 7:40 pm

बायोफोर्टिफाईड बाजरा की खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड जिले के लिट़्टीपाड़ा, हिरणपुर, महेशपुर एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड के 50 पहाड़िया गांव के 2000 किसानों के साथ बायोफोर्टिफाईड बाजरा की खेती हेतु जेएसएलपीएस एवं हार्वेस्ट प्लस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सभागार में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
प्रशिक्षक हारवेस्ट प्लस के स्वाधीन पटनायक एवं प्रतीक कुन्याल के द्वारा बायो फोर्टिफाइड बाजरा के बीज़ की खेती करने की प्रकिया पे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया तथा बतलाया गया कि इसमे कम पानी एवं कम लागत लगता है और ज्यादा मुनाफा होता है जिससे कि पहाड़िया समुदाय की आर्थिक स्तिथि में सुधार होकर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकते है। प्रशिक्षक के द्वारा बतलाया गया कि बाजरा में जिंक और आयरन की मात्रा काफी अधिक होने के कारण इसके सेवन से स्वास्थ्य के लिए ये काफी लाभदायक है तथा बच्चो में कुपोषण को काफी हद तक कम करेगा।
इस कार्यशाला में पूर्वी सिंहभूम के जेएसएलपीएस के कर्मी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर इस प्रशिक्षण का लाभ उठायें है।
इस कार्यशाला में पाकुड एवं दुमका के वाईपी श्वेता, सुभम, अभिमन्यु, अनूप,विश्वजीत आदि के साथ जिले के सभी बदलावकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230608 WA0022
IMG 20230608 WA0021 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!