Search

March 15, 2026 3:55 am

अनुसमर्थन दल ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

राजकुमार भगत

जिले में मनरेगा,पीएम आवास ग्रामीण, अमृत सरोवर एवं जेएसएलपीएस के तहत किए गए कार्यों का लिया जायजा

राज्य ग्रामीण विकास अनुसमर्थन मिशन 2023 के तहत अनुसमर्थन दल ने गुरुवार को जिले के महेशपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों जैसे गायबथान्, खानपुर् का क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान दल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आदि के तहत जिले में हुए कार्यों का जायजा लिया।अनुसमर्थन दल में ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव अशोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय एवं राज्य समन्वयक निहार रंजन शामिल थे।टीम ने क्रमवार महेशपुर प्रखंड के गायबाथन एवं खानपुर, जयपुर पंचायत में मनरेगा /अमृत सरोवर /प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण / जेएसएलपीएस के तहत चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया/लाभुकों से संवाद किया।मौके पर नोडल पदाधिकारी- सह-सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रिज़वान फारुकि, सहायक अभियंता भूतनाथ रज़क, उत्तम कुमार वैध कनीय अभियंता सुजित मंडल, मुकेश मुर्मु ,सुरज कुमार प्रिंस, रोजगार सेवक, सीएफपी कर्मी एवं योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

IMG 20230608 WA0033 1
IMG 20230608 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर