Search

March 15, 2026 3:57 am

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बी डी ओ संजय कुमार ने की बैठक बी एल ओ को दिये कई निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) प्रखंड के सभागार भवन में शुक्रवार को सभी बीएलओ निर्वाचन पर्यवेक्षक के साथ एक विशेष बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। 01जनवरी 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटो युक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया।इस बैठक में फोटो युक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा दिए गए ।उन्होंने कहा कि पूर्व पुनरीक्षण गतिविधि के तहत् बी० एल०ओ० द्वारा किये जाने वाले घर-घर सत्यापन का कार्य 23 जून से 21अगस्त तक की अवधि के दौरान सम्पन्न कर लेने का निर्देश दिया गया। घर-घर सत्यापन के कार्य हेतु बी०एल०ओ० को वर्तमान मतदाताओं की विवरणी से संबंधित पूर्व से भरा हुआ बी०एल०ओ० पंजी उपलब्ध कराया गया है। उक्त पंजी में उपलब्ध विवरणी का सत्यापन परिवार के प्रमुख से बी० एल०ओ० द्वारा अनिबंधित योग्य नागरिक वैसे नागरिक जो 01अक्टुबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं एवं भावी मतदाता (वैसे नागरिक जो 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है ।साथ ही वैसे भावी मतदाता वैसे नागरिक जो 01.04.2024 01.07.2024 एवं 01.10.2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं को घर घर जाकर सत्यापन करेंगे। साथ ही मृत मतदाता / स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं मतदाता सूची की प्रविष्टियों में अपेक्षित सुधार से करने का आदेश बी°एल °ओ° एवं निर्वाचन पर्यवेक्षकों को दिया गया।बैठक में मुख्य रूप से बी. पी.आर.ओ के. सी. दास, निर्वाचन पर्यवेक्षक अनिल पहाड़िया, लक्ष्मी देहरीन, त्रिपुरारि राय, हसनैन अंसारी, कंप्युटर ऑपरेटर बंटी गुप्ता सहित काफ़ी संख्या में विभिन्न मतदान केंद्रों के बी.एल.ओ उपस्थित थे।

IMG 20230609 WA0014
IMG 20230609 WA0013 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर