Search

May 10, 2026 5:30 pm

कांग्रेस ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड । स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी जननायक, ‘उलगुलान’ के प्रणेता और समाज के ‘भगवान’, धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि को पाकुड कांग्रेस कमेटी द्वारा धूम धाम से मनाया गया । अपने तीरों से ब्रिटिश शासकों का घमंड छिन्न-भिन्न करने वाले स्वतंत्रता-आंदोलनकारी बाबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में पाकुड़ जिला ,प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा बिरसा चौक,पाकुड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, जिला प्रवक्ता मो मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, जिला सचिव क्रमश: असलम अंसारी, बबलू भगत, पियारूल इस्लाम, मिथुन मरांडी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बेलाल शेख, नईम शेख, शाकिर हुसैन, तोजामुल शेख, सफीक अहमद, एहदीन शेख, उस्मान गणी, अली हुसैन आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!