Search

August 21, 2026 8:31 am

सतर्कता जागरूकता अभियान को लेकर सीसीएल मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

अक्षय कुमार

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में आज 17 अगस्त, 2026 से 16 नवंबर, 2026 तक चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सी.एस. तिवारी एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, बैठक में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण एवं कर्मियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, जनहित में कार्य करने तथा कानून एवं नियमों का पालन करने की शपथ ली। सभा को संबोधित करते हुए सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए प्रभावी जनसंचार बेहद महत्वपूर्ण है। हमें अपने कार्यों और संदेशों को हमेशा सरल एवं स्पष्ट रखना चाहिए, ताकि उसका प्रभाव व्यापक स्तर तक पहुंचे।

fb img 17872772136523604485761214490274
fb img 17872772033769040682646904669223

अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के प्रमुख उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान को पांच प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है, जिनमें लंबित शिकायतों का निपटारा, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन शामिल हैं।

सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के पांच प्रमुख केंद्रित क्षेत्र हैं:

  1. लंबित शिकायतों का निपटारा (Disposal of Pending Complaints)
  2. लंबित मामलों का निपटारा (Disposal of Pending Cases)
  3. क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programs)
  4. डिजिटल पहल (Digital Initiatives)
  5. अनुबंध प्रबंधन (Contract Management)
fb img 17872772088212848855181184171437
fb img 17872772061798617507120727691199

अवसर पर असैनिक विभाग के ई.एम.बी. पर एसओपी लॉन्च किया गया। अभियान के तहत सतर्कता महोत्सव का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया जिसमे रांची एवं आसपास के कॉलेज, यूनिवर्सटी, स्कूल के विद्यार्थी विभिन प्रतियोगिताओं जैसे स्ट्रीट पेंटिंग, पॉट पैनिटिंग, फेस पेंटिंग, रंगोली, एकल गायन, नृत्य के द्वारा सतर्कता का संदेश फैलायेंगे। साथ ही देश के नामी गिरामी कलाकार रंगों एवं कूची के माध्यम से कैनवास पर अपनी क्रिएटिविटी के द्वारा सतर्कता का संदेश देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदार कार्यसंस्कृति को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सतर्कता जागरूकता अभियान की मुहिम को सार्थक करने की शपथ ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!