Search

March 15, 2026 2:22 am

भा जा पा के टिफिन बैठक में शामिल हुए नए पुराने कार्यकर्ता

सतनाम सिंह

पाकुड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 8 जून, गुरुवार को देर शाम भाजपा पाकुड़ ज़िला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूराने एवं नये कार्यकर्ताओं के साथ “टिफ़िन बैठक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह ने की। बैठक में मीरा प्रवीण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला पिंकू, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्षा सम्पा साहा ने 9 वर्षों में देश में मोदी सरकार के द्वारा निष्पादित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाये गये क्रांतिकारी कदमों, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने, श्री राम मंदिर का निर्माण, आतंकवादी वारदातों में भारी कमी, सेना के बढ़ते मनोबल इत्यादि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर पंकज कुमार ,प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्न शंकर मिश्रा, ज़िला उपाध्यक्ष द्वय हिसाबी राय एवं दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा संथाल परगना प्रभारी रिंकू शेख, मोहन मंडल, श्यामल गोस्वामी, शशि जायसवाल, विजय प्रमाणिक, अंबिका रायचौधरी, मुरली तिवारी, राजू तिवारी, अमित पांडे, मीठू भगत, धर्मेंद्र साह, पवन भगत, प्रोफ़ेसर अमरेन्द्र सिंहा, बलराम पांडे, मानिक देव, संजय शुक्ला, द्रविजेंद साहा, शिवजी गोस्वामी, सभी मंडल अध्यक्ष , सदानंद रजवार, मनोरंजन सरकार, राजकुमार भगत बिन्नी, मनीष पांडे, पार्वती देवी, उत्तम पाल, सपन दुबे, प्राची चौधरी, गणेश रजक, सविता देवी, मनोरमा देवी, नंदलाल कश्यप, लुत्फुल हक़, कांति देवी, सुशील बास्की, समेत सैकड़ों नये पुराने कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।

IMG 20230609 WA0027
IMG 20230609 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर