Search

August 17, 2026 9:35 pm

स्वतंत्रता दिवस पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने जीता तृतीय पुरस्कार।

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित परेड प्रतियोगिता में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, पाकुड़ के दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं को शामिल कर गठित दल ने अनुशासन, एकजुटता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड के दौरान बच्चों के कदमताल, अनुशासन और शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उपलब्धि से हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (DOC) रंजिता कुमारी, स्टेट ट्रेनर सह कमांडर शिवजयंत कुमार मिश्रा तथा जिला ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी भगत ने सभी चयनित बच्चों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

img 20260817 wa00291502076018031128534
img 20260817 wa00111952146372264916619

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!