बजरंग पंडित
सीएचसी महेशपुर के सभागार में शनिवार को पांच क्लस्टरों की सहिया व सहिया साथियों को कालाजार व कुष्ट खोज अभियान को लेकर प्रशिक्षण दी गई. प्रशिक्षण में खांपुर, पोखरिया, बिरकिट्टी, मानिकपुर व चंडालमारा के सहिया व सहिया साथियों को 15 जून से 28 जून तक कुष्ठ खोज अभियान, 12 जून से 27 जून तक कालाजार खोज अभियान जहां सहिया द्वारा घर-घर जाकर कालाजार मरीजों को खोजने को लेकर जानकारी दी गई. मौके पर बीएएम शैलेश कुमार, ज्योतिष पासवान, एमपीडब्ल्यू, बीटीटी सहित अन्य मौजूद थे.।





