संजीत मुखर्जी
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से पाकुड़ प्रखण्ड के अंजना गांव समेत आस पास क्षेत्रों में पीएलवी कमला राय गांगुली ने मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मध्यस्थता के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही प्राधिकार से मिलने वाली निः शुल्क कानूनी सुविधा के बारे में जागरूक की।वही चन्दन रविदास ने अर्जुनदाहा पंचायत के चितानटोला में बाल विवाह, डायन प्रथा समेत अन्य कई कुरीतियो के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। जागरुक पर्ची पुस्तिका बांट लोगों से लाभ लेने की अपील की।







