Search

March 14, 2026 10:01 pm

हिरणपुर प्रखण्ड सभागार में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में चलाया गया बाल मजदूरी दिवस पर जागरूकता अभियान।

संजीत मुखर्जी

रांची झालसा के निर्देशानुसार आज 12 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुर के निर्देश पर बाल मजदूरी दिवस को लेकर हिरणपुर प्रखंड सभागार में सभा आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम के तहत् पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि बाल मजदूरी समाज में एक गरीबी की ओर ले जाने वाली स्रोत है जो दिन व दिन नीचे स्तर की ओर ले जाती है एवम् अनुच्छेद 1 से अनुच्छेद 33 तक की कानूनी जानकारी पर प्रकाश डाला और बाल मजदूरी न करने को लेकर उपस्थित लोगो से अपील की। वहीं सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुडू ने ने बाल मजदूरी के संबध में होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही विधिक जानकारी देते हुए कहा की डालसा से कैसे निः शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है समेत कनूनी जानकारी दी। साथ ही इंडियन कम्यूनिटी क्लब के अध्यक्ष जेएच विश्वास ने बताया की बाल मजदूरी से आर्थिक स्थिति नहीं सुधरता बल्कि हमारे समाज में बच्चों का जीवन अंधकार की ओर तेजी से ले जाने का कार्य करती है उन्होंने अपील स्वरूप लोगों से अनुरोध व्यक्त करते हुए कहा कि हर लोग दो-दो बच्चे को क्षमता अनुसार सहायता करके उन्हें स्कूल में भेजकर उनकी जीवन में उज्जवलता लाए। मौके पर पीएलवी याकुब अली प्रखंड कार्यालय के कर्मी क्षेत्रीय समुदाय के लोग, नेस मोहम्मद सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

IMG 20230612 WA0026
IMG 20230612 WA0025 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर