Search

March 14, 2026 9:59 pm

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन प्रखंड के गोहांडा गांव में आयोजित किया गया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन प्रखंड के गोहांडा गांव में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मराण्डी, राजमहल सांसद अनंत ओझा उपस्थित थे। इस दौरान मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी जी का 9 वर्ष का विकास कार्य योजना के बारे में आम जनताओं के बीच जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार गरीबो का स्तर सुधारने व उन्हें जरूरी सुविधाए उपलब्ध करा रही है।समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा भाजपा के सरकार में लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों को हर घर नल जल उपलब्ध कराने के लिए 217 करोड़ का योजना प्रारम्भ किया था पर झामुमो की सरकार में योजना भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया,और इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को इसका लाभ नही मिल पाया।उन्होंने कहा झारखंड के अंदर चारो ओर लूट खसोट मची हुई है।कोयला बालू, पत्थर और जमीन की लूट राज्य में जोरो पर है।श्री मरांडी ने कहा कई लुटेरे जेल जा चुके है और कई जेल जाने के लिए कतार में है।उन्होने कहा झामुमो राज्य में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। झामुमो की सरकार में राज्य में हर दिन हत्या , लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही है।उन्होंने कहा आज जरूरत है केंद्र और राज्य में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तभी हम राज्य में सुशासन की आशा रख सकते है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ को आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर जोश भरा।मौके पर भजपा नेता दानिएल किस्कु, सत्य शिक्षानन्द मुर्मू, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय,जयंत मंडल सहित सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

IMG 20230612 WA0029
IMG 20230612 WA0027 1
IMG 20230612 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर