Search

May 10, 2026 1:48 pm

जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने अनुदान प्राप्त लाभुको से की अपील

राजकुमार भगत

मेले में आकर पहले अपना गाय पसंद कर दुधारू गायों का करें क्रय, क्रय नहीं करने पर लाभुक के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई अनुदान की राशि कार्यालय के द्वारा वापस कर ली जाएगी,जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉक्टर के.के भारती के द्वारा बताया गया कि गिर हरियाणा (क्रॉस), साहिवाल, रेड सिंधी, H.F. आदि उन्नत नस्ल के दुधारू गाय, जिला गव्य विकास कार्यालय, पाकुड़ के समीप लगे पशु मेले में उपलब्ध है। *उपलब्ध गायों की दुग्ध उत्पादकता 10 से 18 लीटर प्रतिदिन है।जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार भारती ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू गाय पालन की योजना में अनुदान प्राप्त लाभुकों से अपील किया की मेले में पहले आकर अपना गाय पसंद कर दुधारू गायों का क्रय कर लें। दुधारू गाय क्रय नहीं करने पर आपके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई अनुदान की राशि कार्यालय के द्वारा वापस कर ली जाएगी।

IMG 20230612 WA0034
IMG 20230612 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!