Search

March 14, 2026 10:01 pm

रामपुरहाट से दिल्ली तक पाकुड़ को मिले सीधी ट्रेन, बंद गाड़ी पुनः हो बहाल : अकील अख्तर

पाकुड़ : पूर्व विधायक अकील अख्तर रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे से पाकुड़ परिसदन में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपते हुए कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर चर्चा की एवं दिल्ली एवं रांची के लिए सीधी ट्रेन की मांगी रेल राज्य मंत्री से रखा।
पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने पाकुड़ स्टेशन में 12041/12042 शताब्दी एक्सप्रेस, 12515/12516 गुवाहाटी त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, 12513/12514 गुवाहाटी सिकंदराबाद एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन में तथा 13011/13012 मालदा हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस गुमानी रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग, की।12509/12510 गुवाहाटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
ट्रेन संख्या 13133/13134 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस की सेवा पुन: बहाल करने की मांग रेलमंत्री के समक्ष रखी ।पूर्व विधायक अकील अख्तर ने रेल मंत्री के समक्ष साहिबगंज से रांची एवं रामपुरहाट से नई दिल्ली तक की सीधी ट्रेन देने का पुरजोर तरीके से मांग रखा।

51537900aceb42f69ee3097e6aa341b1
IMG 20230612 WA0035 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर