धीरेन साहा
रेल राज्य मंत्री ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
रेल राज्य मंत्री राजमहल लोकसभा प्रभारी रावसाहेब पाटील दानवे सोमवार को महेशपुर पहुंचे. जहां केंद्रीय मंत्री का भारतीय जनता पार्टी के नेता वह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री सह राजमहल लोकसभा प्रभारी रावसाहेब पाटील दानवे ने बताया कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने बताया कि देश की जनता ने दो बार केंद्र में मोदी की सरकार को चुना है. आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता फिर एक बार मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि केंद्र मोदी सरकार ने देश के लोगों को पीएम आवास, शौचालय, उज्जवला योजना, मुफ्त में अनाज सहित कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल में उतारी गई है. जो देश के गरीब जनता के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है. मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, लोकसभा संयोजक बबलू भगत, प्रदेश मंत्री सह विधानसभा संयोजक मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी व बलराम दुबे, बाबुधन मुर्मू, शिलारानी हेम्ब्रम, मनोज सिंह, मुकेश शुक्ला, तमाल बनर्जी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यक्रर्ता मौजूद थे।








