Search

May 10, 2026 11:50 am

मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् आम जनमानस और अदालत दोनों की होती है समय की बचत।

संजीत मुखर्जी

अपने बातों को रख राजी खुशी से करे वाद का निष्पादन।

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। आज 13 जून मंगलवार को मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत् डालसा के मध्यस्थता केंद्र में मिडिएटर समीर कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों से कहा कि मध्यस्थता एक ऐसा अनूठी पहल है जिसमें दोनों पक्षकारों के बीच कोई निराशा का भावना उत्पन्न नहीं होती । दोनों पक्षकार खुल कर अपने बातों को रख सकते है उनके बातों को गोपनीय रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया कर दोनो की राजी खुशी से संबंधित मामलों को सुलह समझौता कर बढ़ते विवाद को निष्पादन की जाती है ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ऐसे कई वाद विवाद को लगातार निष्पादन कर आम जनमानस और अदालत की समय का बचत होती हैं निःशुल्क कानूनी सहायता से लोगो की खर्चों की भी बचत होती हैं। मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के बाद भी डालसा का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत अथवा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मध्यस्थता द्वारा कानूनी लाभ देना है।वही नया अंजना गांव में पीएलवी याकुब अली ने जागरूकता पर्ची बांट लोगो को किया जागरूक।वही पीएलवी कमला राय गांगुली ने पाकुड़ के चंदनपुर गांव में जागरूक की।इसके अलावे कई ग्रामीण क्षेत्रों में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया।मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, पीएलवी खुदू राजवंशी, चंद्र शेखर घोष, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

IMG 20230613 WA0014
IMG 20230613 WA0015
IMG 20230613 WA0016 1
IMG 20230613 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!