अब्दुल अंसारी
Also Read: विश्व जनसंख्या दिवस : सदर अस्पताल में सजा परिवार मेला, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित
प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में उपस्थित प्रमुख कालीदास मरांडी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरिक रविदास से प्रखंड में जनवितरण व्यवस्था की अद्यतन जानकारी ली और राशन वितरण का समीक्षा किया । बैठक में उपस्थित जनवितरण दुकानदारों को निर्धारित मात्रा में ही राशन वितरण का निर्देश दिया गया और निर्धारित मात्रा से कम अनाज वितरण की शिकायत मिलने पर कारवाई करने की हिदायत दी । बैठक में मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य सहित सतर्कता समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।




