Search

July 14, 2026 5:06 am

विश्व जनसंख्या दिवस : सदर अस्पताल में सजा परिवार मेला, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

पाकुड़। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल परिसर में ‘परिवार मेला सह सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जनसंख्या स्थिरता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न सूचना एवं परामर्श स्टॉल लगाए गए, जहां योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों, सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशु देखभाल तथा सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संतुलित परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने वाले उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों एवं जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान से स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित होते हैं। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने कहा कि “छोटा परिवार ही सुखी और समृद्ध परिवार की पहचान है।” उन्होंने कहा कि जनसंख्या संतुलन से स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों पर दबाव कम होता है तथा परिवार का जीवन स्तर बेहतर बनता है। उन्होंने सभी लोगों से परिवार कल्याण कार्यक्रमों को अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया, स्वास्थ्यकर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने परिवार नियोजन और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

img 20260713 wa00317871490537529199944
img 20260713 wa00302648388609648913737

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!