Search

May 10, 2026 8:37 am

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन पाकुड़ ने 25 टीवी मरीजों को लिया गोद, पोषण किट का किया गया वितरण

सतनाम सिंह

जिलें के पाकुड़ सदर प्रखंड के 25 ईलाजरत टीवी मरीजों के बीच जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामुद्दीन एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा के द्वारा पोषण कीट का वितरण किया गया।टीवी मुक्त अभियान के माध्यम से सामाजिक समन्वय स्थापित करते हुए टीवी मरीजों को गोद लिया गया।वर्तमान में टीवी मरीजों को 6 माह तक पोषण सहायता दिया जा रहा है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रणवीर सिंह ने कहा की पाकुड़ जिला को टीवी से मुक्त हेतु जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रयासरत है और आगे भी इस तरह के सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने मरीजों से कहा कि दवा के अतिरिक्त जो पोषण आहार मिल रहे हैं। उनका नियमित रूप से सेवन किया जाना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द टीवी को ठीक किया जा सकें।इस पोषण किट वितरण कार्यक्रम में पिरामल स्वास्थ के मनोज महतो, अर्जुन दास, सदर प्रखंड के एसटीएस मिठून पाल समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230615 WA0049 1
IMG 20230615 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!