Search

March 14, 2026 3:32 pm

झारखंड राज्य प्रशिक्षित पाकुड़िया प्रखंड सहायक अध्यापक संघ की बैठक हुई

बजरंग पंडित

पाकुड़िया संवाददाता नव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाथरडांगा में गुरुवार को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ पाकुड़िया की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाबलु कुमार गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि पाकुड़िया प्रखंड के स्नातक कोटि के सहायक अध्यापकों की सेवा सम्पुष्टि हो चुका है। इंटरमीडिएट कोटि के सहायक अध्यापकों की भी सेवा सम्पुष्टि अभीतक पूर्ण नही हुआ है। श्री गोस्वामी ने खेद जताते हुए कहा कि अभी तक सेवा सम्पुष्टि का लाभ अभी तक प्रखंड के सहायक अध्यापकों को प्राप्त नही हुआ है। अन्य जिले एवं प्रखंडों में सेवा सम्पुष्टि होने के पश्चात 4% मानदेय वृद्धि का लाभ अप्रैल एवं मई महीने में ही मिल चुका है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार वादा खिलाफी है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चुनाव पूर्व यह वादा किए थे कि हमारी सरकार बनते ही तीन महीने के भीतर वेतनमान देंगे। किंतु चार साल बीतने लगा अभी तक सहायक अध्यापकों न वेतनमान मिला और न वेतनमान के समतुल्य मानदेय। ईपीएफ, अनुकंपा , कल्याण कोष एवं अन्य लाभ जो सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली में उल्लेख है, का लाभ भी नही मिला। इस वादाखिलाफी के लिए झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ 8 जून को राज्य के सभी जिलों में मशाल जुलूस रैली निकाल कर आंदोलन का विगुल फूक दिया है। 30 जून को हुल दिवस के मौके पर राज्य के सभी सहायक अध्यापक अमर शहीद सिदो कान्हू के जन्मस्थल भोगनाडीह पहुँचेंगे एवं मुख्यमंत्री से मिलकर उनके द्वारा किए गए वादे को याद कराएँगे। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु 18 जून को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में सहायक अध्यापक संघ के प्रमंडलीय स्तर की बैठक बुलाई गई है। बैठक को प्रखंड सचिव मनका मरांडी एवं वरिष्ठ सहायक अध्यापक कालीन मरांडी ने सम्बोधित किया । मौके पर बैठक में शक्ति भगत, संजय पान, निपेन चौधरी,राजेश घोष, नथानिएल टुडू,इब्राहिम मियां, खुर्शीद मियाँ, सरोजिनि टुडू,मरशिला हेम्ब्रम, विमला सोरेन, प्रीतिलता किस्कु, श्यामलाल सोरेन,हरिश्चंद्र हेम्ब्रम, शिबू हेम्ब्रम, सिलविया बेसरा आदि सभी संकुलों से सभी सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

IMG 20230615 WA0058
IMG 20230615 WA0057 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर