Search

September 10, 2026 2:31 am

एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ बिजली विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहे जनता को परेशान करने में।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से लिट्टीपाड़ा के ग्रामीण क्षेत्र के लोग खासा परेशान व त्रस्त है। प्रखंड के केरोदली,मधुवन, घड़ाटोला, लब्दाघाटी, दुरियो, बैजनाथपुर सहित दर्जनों गांव में नियमित बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है।भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है।
रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!