Search

March 14, 2026 12:14 pm

मानसून एवं रथ मेला के मद्देनजर सफाई अभियान जारी

राजकुमार भगत

पाकुड़। आगामी मानसून व रथ यात्रा के मद्देनजर पाकुड़ नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सभी महानाला की विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई की जा रही है। इसके अलावा रथ यात्रा स्थल की विशेष सफाई अभियान नगर परिषद पाकुर द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। नगर परिषद के पदाधिकारी कोशलेश यादव ने चल रहे विशेष साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी महानालाओं की साफ सफाई के कार्य को मानसून के पूर्व पूर्ण करने का निर्देश सफाई सुपरवाइजर मनीष सिंह एवं अन्य कर्मी को दिया। इसके अलावा रथ मेला एवं रथयात्रा को मद्देनजर रथ यात्रा स्थल की भी विशेष प्रकार से साफ सफाई की जा रही है। ताकि भक्तजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होने कहां की रथ के उद्गम स्थल की विशेष प्रकार सफाई किया गया है। उन्होनें कहा की रथ यात्रा जिस राह से निकाली जाएगी संपूर्ण रास्ते को ब्लीचिंग पाउडर साफ साफ सफाई करने के पश्चात छिड़काव किया जाएगा। मौके पर नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230617 WA0030
IMG 20230617 WA0031 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर