अक्षय कुमार
रांची। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में ऑनलाइन सदस्यता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को और अधिक मजबूत, व्यापक एवं जन-जन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आइए, झारखंड के विकास, स्वाभिमान और जनहित की विचारधारा के साथ जुड़ें तथा आजसू पार्टी के सशक्त संगठन का हिस्सा बनें।


इस अवसर पर आगामी 7 और 8 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय युवा आजसू अधिवेशन की तैयारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, संजय मेहता, केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा , केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान , युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, युवा नेता प्रताप सिंह सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







