सतनाम सिंह
रद्दीपुर थाना क्षेत्र के काशीनाथपुर ग्राम के एक युवक की पत्थर खदान में नहाने के क्रम में पानी में डूब कर मौत हो गई है,युवक की पहचान गंगाराम सोरेन,पिता सोम सोरेन, काशीनाथपुर ग्राम के रूप में हुई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः काल युवक नहाने के लिए गया था,जहां नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई है,सुबह से शाम तक ग्रामीणों ने काफी कोशिश की शव पानी से बाहर आ जाए,लेकिन अचानक शाम को युवक का शव पानी से बाहर निकल आया,जिसे ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया,घटना की जानकारी रद्दीपुर थाना प्रभारी को दी गई,थाना प्रभारी के द्वारा जरूरी करवाई करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल को भेज दिया गया।





