Search

March 14, 2026 10:54 am

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से निकली भारत जोड़ो यात्रा,यात्रा में सम्मिलित हुए कांग्रेस युवा पाकुड़ जिला अध्यक्ष

सतनाम सिंह

राहुल गांधी ने सत्य के लिए सत्याग्रह का मंत्र दियाः तस्लीम आरिफ

पाकुड़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में 53 किलोमीटर लंबी “भारत जोड़ो यात्रा” निकाली गई. भारत जोड़ो यात्रा रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे खूंटी के उलिहातू से शुरू हुई. उलिहातु, खूंटी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित कर यात्रा आरंभ हुई.जिसका समापन सोमवार को दोपहर 12 बजे रांची स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ होगा.पाकुड़ के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट भी यात्रा में सम्मिलित हुए।यात्रा का शुभारंभ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी के द्वारा किया गया.युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की जो पहल राहुल गांधी ने की है उसे युवा कांग्रेस झारखंड में आगे बढ़ाएगी. कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ ने कहा कि झारखंड शुरू से ही क्रांति की धरती रही है. जब-जब देश को नए विचारों, नए संघर्षों की जरूरत पड़ी है, झारखंड के युवा सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि देश में इन दिनों भ्रष्ट लोगों के हाथों में सत्ता है. जिससे हमारे देश की मूलभूत पहचान, हमारा संविधान और हमारी एकता-अखंडता सभी खतरे में हैं. उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि कोर्ट, मीडिया, प्रशासन हर किसी का दुरुपयोग भाजपा और उसकी सरकार द्वारा किया जा रहा है. देश में आम जनता की आवाज दबाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अंग्रेजों ने हमारी जमीन और हमारी पहचान पर हमला बोला था और भगवान बिरसा को भी जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़नी पड़ी थी और आज भी मोदी सरकार अलग-अलग तरीकों से कभी किसान विरोधी कानून, तो कभी भूमि अधिग्रहण कानून के साथ हमारी जमीन को छीनने की कोशिश की है, लेकिन हर बार इस कोशिश को नाकामयाब किया है।उन्होंने कहा कि हम सबके नेता राहुल गांधी ने सत्य के लिए सत्याग्रह का मंत्र दिया है. इस मौके पर पाकुड़ से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी समेत जलालुद्दीन, जोहर ,अजीज व सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे।

IMG 20230618 WA0049
IMG 20230618 WA0047
IMG 20230618 WA0045
IMG 20230618 WA0050
IMG 20230618 WA0051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर